Search
Close this search box.

15मई तक ढालपुर चौक से कॉलेज गेट की ट्रैफिक डायवर्ट-डीसी कुल्लू

कुल्लू अपडेट,जिला दंडाधिकारी, कुल्लू, तोरुल एस. रवीश ने मोटर वाहन अधिनियम अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते आगामी पीपल मेला के मध्य नजर ढालपुर चौक से कॉलेज गेट तक मुख्य सड़क पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही डीसी ऑफिस/अस्पताल रोड के माध्यम से डायवर्ट की गयी है।
जारी आदेशों के अनुसार पीपल मेला जो कि दिनांक 28 से 30 अप्रैल 2025 तक ढालपुर, कुल्लू में आयोजित किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक, कुल्लू और नगर परिषद, कुल्लू के कार्यकारी अधिकारी द्वारा भी अवगत करवाया गया है कि मेले में बड़ी संख्या में लोगों, व्यापारियों व पर्यटकों के आने की संभावना को देखते हुए। और इस मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों व अन्य प्रदर्शनी/शो का आयोजन किया जाना है।
ज़िला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेशानुसार कि उक्त परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, ट्रैफिक की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक व नगर परिषद के अनुरोध पर मुख्य सड़क (ढालपुर चौक से कॉलेज गेट तक) पर ट्रैफिक को 25 अप्रैल से 15 मई 2025 तक डीसी ऑफिस/अस्पताल रोड के माध्यम से डायवर्ट किया गया है। 25 अप्रैल से 15 मई 2025 तक ढालपुर चौक से कोर्ट कॉम्प्लेक्स, डीसी ऑफिस, क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू होते हुए कॉलेज चौक तक की सड़क “नो पार्किंग/टो-अवे जोन” घोषित किया गया है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज