Search
Close this search box.

सीएम ने लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग के ठेकेदारों की लंबित सभी देनदारियों को जारी करने के निर्देश

हिमाचल अपडेट,मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वित्त विभाग की बैठक की अध्यक्षता की।
मुख्यमंत्री ने बैठक में लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग के ठेकेदारों की लंबित सभी देनदारियों को जारी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि लंबित देनदारियों की पहली किस्त 28 अप्रैल से पहले और शेष राशि इस महीने की 30 अप्रैल तक जारी कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने दोनों विभागों को बिल तैयार कर उन्हें भुगतान के लिए समय पर कोषागार में प्रस्तुत करने के लिए शीघ्रता से कार्य करने के भी निर्देश दिए।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज