कुल्लू अपडेट : नगर परिषद कुल्लू द्वारा बनाए गए पार्किंग स्थलों पर ठेकेदारों ने कानून को ताक पर रखकर खुलेआम लूट मचा रखी है। 50 रुपये की तयशुदा फीस की जगह लोगों से 100 से रुपये तक वसूले जा रहे हैं, और हैरानी की बात यह है कि नगर परिषद इस सब पर चुप्पी साधे बैठी है।स्थानीय निवासी अजय ने बताया कि उन्होंने केवल दो घंटे के लिए कैटल ग्राउंड पार्किंग में गाड़ी खड़ी की, और उनसे 100 रुपये वसूल लिए गए। न कोई रेट बोर्ड लगाए गए हैं, ऐसे में सवाल उठता है कि क्या यह सब बिना प्रशासन की जानकारी के मुमकिन है?
जब नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अनुभव शर्मा से इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने दावा किया कि ऐसा कोई मामला ध्यान में नहीं आया है।अगर ऐसा है तो इस बारे में सम्बंधित ठेकेदार से जबाब माँगा जायेगा।और जो भी उचित कार्यवाही होगी उसे किया जायेगा।
वही अगर शहर की कुछ पार्किंग स्थलों में की न तो साफ़ सफाई है,धुल मिटटी से गाड़ियां भी गन्दी हो रही.वही सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा है.






