कुल्लू अपडेट,जिला कुल्लू पुलिस लगातार नशा माफियाओं के खिलाफ अभियान चला रही इसी कड़ी में आज पुलिस थाना मनाली की टीम द्वारा IPH स्टोर आलू ग्राउंड के समीप गश्त के दौरान अनिल कुमार (36 वर्ष) पुत्र स्व. श्री दुनी चन्द निवासी गांव कोठी स्नेहड डाकघर व तहसील पधर जिला मण्डी के कब्जा से 5 ग्राम चिट्टा/हीरोइन बरामद की गई है। उपरोक्त आरोपी अनिल कुमार के विरुद्ध पुलिस थाना मनाली में धारा 21 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर नियमानुसार कार्यवाही की गई । और वहीं पुलिस द्वारा बरामदा नशा की खरीद-फरोख्त का पता लगाया जा रहा है। पुलिस द्वारा मामले में आगामी जांच जारी है।



Author: Kullu Update
Post Views: 899



