Search
Close this search box.

जल्लूग्रां राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में मनाया गया बैग फ्री डे

कुल्लू अपडेट,आज दिनांक 26 अप्रैल 2025 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जल्लूग्रां में बैग फ्री डे मनाया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार की गतिविधियां करवाई गईं। सुबह प्रातः कालीन सभा के पश्चात सड़क सुरक्षा पर भाषण प्रतियोगिता और प्रश्नोत्तरी का कार्यक्रम हुआ। उसके बाद सभी लड़के और लड़कियों को हेल्थ और हाइजीन के बारे में जागरूक किया गया। दोपहर 12:00 सभी हाउस के कप्तान और वाइस कैप्टन के चुनाव विद्यालय के ईएलसी क्लब ने करवाए और बच्चों को चुनावी प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया। विद्यालय के हेड बॉय और हेड गर्ल को भी चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से चुना गया। एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत केरल राज्य की प्रसिद्ध बूढ़े शेर की कहानी सुनाई गई। दोपहर में सभी बच्चों को चने खिलाए गए।
दोपहर भोजन के सत्र के पश्चात पद ग्रहण समारोह हुआ जिसमें सभी हाउस कैप्टन, वाइस कैप्टन, हेड बॉय, हेड गर्ल और सभी कक्षाओं के क्लास रिप्रेजेंटेटिव को बैजेस लगाकर सम्मानित किया गया और सबको शपथ दिलाई गई। इस पूरे कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन समिति तथा अभिभावक भी सम्मिलित हुए। इसके पश्चात स्कूल प्रबंधन समिति का जनरल हाउस हुआ और नए सत्र की योजना पर विचार विमर्श हुआ। छठी कक्षा नवीं कक्षा और 11वीं कक्षा में दूसरे विद्यालयों से जो विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है, उनको कार्ड देकर स्वागत किया गया। और वहीं प्रधानाचार्य भावना सागर ने एसएमसी के सभी सदस्यों अध्यापकों और बच्चों को इस समारोह के सफल आयोजन पर बधाई दी।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज