Search
Close this search box.

भुट्टि-वीवर्ज कोआप्रेटिव सोसाइटी लि0 का 85 वां वार्षिक साधारण अधिवेशन बैठक सम्पन्न

कुल्लू अपडेट,बुनकर क्षेत्र की अग्रणी सहकारी सभा भुट्टि-वीवर्ज कोआप्रेटिव सोसाइटी लि0 का 85 वा वार्षिक साधारण अधिवेशन बैठक सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। सवसे पहले पहलगांव में हुए अंातकी हमले में मारे गए पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए तथा सहायक पंजीयक कुल्लू श्री राजेश जसवाल की धर्मपत्नि, सभा उपाध्यक्ष मोहर सिह की धर्मपत्नि, सदस्य खूव राम के पिता जी, शुकुन्तला देवी की माता जी, नील सिह के पिता, मीरा देवी के चाचा व रेशमा देवी की बहन के आक्समिक निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया। उपाध्यक्ष श्री रोहित ठाकुर ने सभा की 2024-25 की उपलब्धियों व वार्षिक योजना 2025-26 के बारे में विस्तृत जानकारी सभी उपस्थित सदस्यों को दी। उन्होने सभा के सभी कर्मचारियों व स्दस्य बुनकरों को सम्वोधित करते हुए कहा कि सभा ने इस वर्ष 13.22 करोड रूपये के उत्पाद बेचे है जो गत वर्ष से 45.00 लाख रूपये अधिक है जिसे लिए सभी वधाई के पात्र है, तथा वितीय स्थिति को मद्वेनजर रखते हुए 2 अनुबध कर्मचारियों को नियमित किया गया तथा कर्मचारियों की रोकी गई वेतनवृद्वि को वहाल किया गया। इसके साथ-2 बुनकरों की 5 प्रतिशत बुनाई दरों को वढ़ाया गया है। वार्षिक योजना की जानकारी देने हुए उन्होनें कहा कि सभा ब्रिकी को वढाने के लिए राष्ट्रीय व अर्तराष्ट्रीय प्रदशनियों को सुनिश्चित कर लगाया जाएगा। घाटे में चल रहे शोरूमों को बन्द करने की योजना है। ग्राहकों की मॉग अनुसार सस्ते उत्पादों को स्थानीय ऊन व वूल ब्लैड से उत्पाद तैयार किये जाएगे। समाजिक सौहार्द को सभा बुनकरों/ सदस्यों और कर्मचारियों में वनायें रखने के लिए जागरूक शिविर लगाये जाएगें।
इस अवसर पर हिमबुनकर के पूर्व उपाध्यक्ष ब्रहम स्वरूप सभा उपाध्यक्ष मोहर सिंह निदेशक मण्डल के सदस्य , निर्मला देवी, मोहर सिह, मदन लाल, टिकम राम, आत्मा राम, कलावती, ईन्द्रा देवी सभा मुख्य महाप्रबन्धक विजय ठाकुर, मुख्य सलाहकार रमेश ठकाुर, सभा महाप्रबंधक व अन्य अधिकारी, कर्मचारी, बुनकर सदस्यों सहित 358 सदस्यों में से 160 सदस्यों की उपस्थिति रही।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज