हिमाचल अपडेट,शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नवनियुक्त ‘वन मित्रों’ के लिए प्रशिक्षण मैनुअल जारी किया।इस मैनुअल का उपयोग वन मित्रों को वन अग्नि प्रबंधन, विभागीय कार्यप्रणाली, नर्सरी प्रबंधन, विभिन्न वृक्षारोपण कार्यक्रमों और समग्र वन प्रबंधन के बारे में प्रशिक्षित करने के लिए किया जाएगा।प्रशिक्षण मैनुअल को विभागीय वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश भी दिए।इस अवसर पर विधायक संजय अवस्थी जी, प्रधान मुख्य अरण्यपाल (वन बल प्रमुख) समीर रस्तोगी जी सहित विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Author: Kullu Update
Post Views: 512



