हिमाचल अपडेट,हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एचपीटीडीसी और पर्यटन विभाग की बैठक की अध्यक्षता की।उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के ठोस प्रयासों के परिणामस्वरूप, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) ने पहली बार 100 करोड़ रुपये से अधिक का ऐतिहासिक टर्नओवर हासिल कर मील का पत्थर स्थापित किया है।
पर्यटन विभाग को स्थानीय लोगों को फूड वैन उपलब्ध करवाने और राज्य में स्थानीय पर्यटन मार्गों पर ‘हॉप-ऑन, हॉप-ऑफ’ लग्ज़री बस सेवा शुरू करने के भी निर्देश दिए।इस अवसर पर एचपीटीडीसी के अध्यक्ष रघुवीर सिंह और विधायक सुरेश कुमार भी मौजूद रहे।



Author: Kullu Update
Post Views: 347



