Search
Close this search box.

भुट्टिको में मुख्य चालक गंगा राम की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति,सत्यप्रकाश ठाकुर बोले,मेहनत कश और कर्मठ कर्मचारी रहे

कुल्लू अपडेट, देश की अग्रणी हथकरघा बुनकर सहकारी समिति भुट्टिको में कार्यरत गंगा राम मुख्य चालक को उनकी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के अवसर पर भुटिटको के सभागार ठाकुर वेदराम सामुदायिक सदन में भव्य विदाई पार्टी सभा प्रवंधन और अधिकारी कर्मचारियों की ओर से दी गई । इनका पूर्ण कार्यकाल 25 वर्ष का रहा है, अपने कार्यकाल के दौरान गंगा राम ने अपनी क्षमता से कही अधिक जिम्मेवारियों के साथ कार्य करते हुए भुट्टिको के सहकार संस्कारों का मजबूत किया है। इनका स्वास्थय ठीक न होने के कारण उन्होनें स्वैच्छिक इच्छा से समय पूर्व अपनी सेवानिवृती ली है।
इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष एवं पूर्व बागवानी मन्त्री ठाकुर सत्य प्रकाश ने चण्डीगढ़ से दूरभाष पर सम्बोधन करते हुए कहा की बहुत ही संजीदा मेहनत कश और कर्मठ कर्मचारी रहे श्री गंगा राम का सम्पूर्ण कार्यकाल सराहनीय रहा है, ठाकुर सत्य प्रकाश ने भगवान से इनकी अच्छी सेहत व उज्जवल भविष्य की कामना की। सेवानिवृती विदाई पार्टी के अवसर पर गंगा राम जी को टोपी, दोशाला, ग्रेच्यूटी राशि 3.77 लाख रुपये तथा कर्मचारियों की ओर से 51 हजार रुपए की राशि प्रदान की गई और कुल्लवी नाटी डाल कर इस समारोह को रंगीन वनाया, इसके पश्चात इनके सम्मान में पारम्परिक धाम भी दी गई । इस अवसर पर सेवानिवृत हुए गंगा राम ने इस आयोजन के लिए सभा अध्यक्ष श्री सत्य प्रकाश ठाकुर का व सभा के सभी कर्मचारियो व बुनकर सदस्यों का बहुत-2 आभार व धन्यवाद किया।
इस अवसर पर सभा सभा के, प्रबधक मण्डल के सदस्य मदन लाल, टिकम राम, निर्मला देवी, कलावती, इन्द्रा देवी, आत्मा राम मुख्य महाप्रबंधक विजय सिंह ठाकुर, मुख्य सलाहकार रमेश ठाकुर, महाप्रबंधक सूरती देवी, अनूज दिनेश ठकाुर, कविता ठाकुर, नीना ठाकुर, वीना देवी व अन्य अधिकारी कर्मचारी व गंगा राम के परिवार जन मौजूद रहें।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज