Search
Close this search box.

11 लाख की लागत से निरमंड में बनेगा रेडक्रॉस भवन,उपायुक्त ने किया शिलान्यास

कुल्लू अपडेट,उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने आज निरमंड में रेडक्रॉस भवन का शिलान्यास किया। यह भवन 11 लाख रुपए की लगात से बनेगा और 6 माह के भीतर इसको तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि कुछ समय पूर्व इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई आरंभ की गई थी और अब जल्द निरमंड के लोगों के लिए रेडक्रॉस भवन तैयार होगा। इससे रेडक्रॉस की गतिविधियों को आम लोगों तक पहुंचाने और रेडक्रॉस से लोगों को जुड़ने में सहायता मिलेगी।
इससे पूर्व खेल परिसर तमीउड़ी में आयोजित रेडक्रास मेले का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस मानवता की सेवा का अग्रणी संगठन है। आपदा का समय हो या कोई अन्य त्रासदी रेडक्रॉस हर समय असहाय लोगों की मदद के लिए तत्पर रहता है। उन्होंने कहा कि लोग इस संगठन से जुड़कर मानवता की सेवा करने में अपना बहुमूल्य योगदान प्रदान कर सकते हैं।
मेले में वह बतौर मुख्यातिथी भी उपस्थित हुई।
उन्होंने उपमंडल प्रशासन और रेडक्रॉस निरमंड इकाई के मेले के आयोजन को लेकर किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से लोगों में मानवता की सेवा के प्रति भाव जागता है। उन्होंने निरमंड की रेडक्रॉस इकाई को मेले के आयोजन पर बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस मानवहित में कार्य करने के लिए दुनिया भर में लगातार प्रयासरत है।
उपायुक्त ने निरमंड में पुस्तकालय निर्माण के लिए स्थान चिन्हित करने के निर्देश एसडीएम को दिए।
उन्होंने मेले में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी और स्कूल छात्रों की ओर से साइंस मॉडल की प्रशंसा की। उन्होंने उपमंडल प्रशासन के इन प्रयासों की विशेष सराहना की कि इस मेले में स्कूली छात्रों को शामिल किया गया।
उन्होंने आम लोगों से रेडक्रॉस सोसायटी से जुड़ने का भी आम लोगों से आग्रह किया।
उपमंडल दंडाधिकारी निरमंड मनमोहन सिंह और अन्य अधिकारियों ने इससे पूर्व उपायुक्त का स्वागत किया।
इस दौरान विभिन्न दिव्यांग जनों को सहायक उपकरण भी उपायुक्त द्वारा बांटे गए।
मेले के शुभारंभ से पहले सुबह विभिन्न वर्गों के लोगों के लिए मैराथन का भी आयोजन किया। इसके पश्चात खेल परिसर तमीउड़ी में विभिन्न महिला मंडिलों की नाटी, स्कूली छात्रों की भाषण, नारा लेखन, चित्रकला आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
एसडीएम निरमंड एवं उपमंडलीय रेडक्रॉस इकाई निरमंड के अध्यक्ष मनमोहन सिंह ने जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि मेले के दूसरे दिन दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए मेडिकल बोर्ड का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान निरमंड क्षेत्र के दिव्यांगजनों का मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए मूल्यांकन किया जाएगा। इसके अलावा अन्य गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा और सांस्कृति कार्यक्रम का आयोजन होगा। रक्तदान शिविर का भी आयोजन इस मौके पर किया जाना है।
कार्यक्रम में उपायुक्त के अलावा एसी शशि पाल नेगी, एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह, तहसीलदार निरमंड रजत शर्मा, बीडीओ नरेश कुमार, जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी कविता ठाकुर, नायब तहसीलदार उमादत्त, सचिव जिला रेडक्रास कुल्लू वीके मोदगिल, कोषाधिकारी निरमंड दिलीप शरोट, तहसील कल्याण अधिकारी निरमंड देवेंद्र कुमार, नगर पंचायत निरमंड ममता रानी, बीडीसी अध्यक्ष दिलीप ठाकुर सहित विभिन्न अधिकारी, कर्मचारी, स्थानीय लोग और स्कूली छात्रों ने भाग लिया।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज