Search
Close this search box.

मुख्यमंत्री ने रेडक्रॉस कोष में योगदान दिया,आज मनाया गया विश्व रेडक्रॉस दिवस

हिमाचल अपडेट,विश्व रेडक्रॉस दिवस-2025 के अवसर पर बच्चों और रेडक्रॉस स्वयंसेवकों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रेडक्रॉस कोष में योगदान दिया और लोगों से भी इस कोष में उदारतापूर्वक अंशदान का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रेडक्रॉस स्वयंसेवक मानवीय कल्याण के लिए बिना किसी स्वार्थ के सदैव सराहनीय कार्य करते हैं। वे आपदा प्रभावितों को समय पर राहत सामग्री उपलब्ध करवाते हैं और कठिन समय में आशा की नई किरण भी प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज