हिमाचल अपडेट,सचिव, लोक निर्माण विभाग और प्रबंध निदेशक, हिमाचल प्रदेश सड़क एवं अधोसंरचना विकास निगम लिमिटेड (HPRIDCL) डॉ. अभिषेक जैन ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंटकर, अधोसंरचना विकास और सड़क सुरक्षा में हिमाचल प्रदेश की उत्कृष्ट उपलब्धियों के सम्मान में प्राप्त दो ट्राफियां प्रस्तुत कीं।
HPRIDCL को हाल ही में मोरक्को के माराकेच में प्रतिष्ठित 2024 आईआरएपी गैरी लिडल मेमोरियल ट्रॉफी में ‘शाइनिंग स्टार’ से सम्मानित किया गया है। दोनों संगठनों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके समर्पित प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री ने बधाई दी।
इस दौरान लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Author: Kullu Update
Post Views: 365



