कुल्लू अपडेट,जिला कुल्लू में पिछले 15 वर्षों से सामाजिक कार्य के लिए सुप्रसिद्ध संस्था कार सेवा दल संस्था गरीब , जरूरतमंद , असहाय , बीमार लोगों को पिछले कई वर्षों से 36 प्रकार की निशुल्क सेवाएं दे रही है।
संस्था के सदस्यों द्वारा हर साल एक या दो नई सेवाएं शुरू की जाती है जिससे जरूरतमंद और कुल्लू की जनता को काफी लाभ होता है ।
इसी कड़ी को देखते हुए कार सेवा दल संस्था द्वारा अपनी 10 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष पर 37वीं सेवा शुरू की ।
जिसमें स्कूली बच्चों को हर साल स्कूल बैग, जूते , कॉपी , एमबीडी वह अन्य पाठ्य सामग्री संबंधित जरूरत का सामान हर साल में एक बार दिया जाएगा ।
इस साल संस्था ने व्हाट्सएप ग्रुप व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से मैसेज स्कूलों मैं पढ़ने वाले उन जरूरतमंद बच्चों के अभिभावकों तक पहुंचाया जिसमें एक एप्लीकेशन के माध्यम से कुछ गरीब बच्चों को चिन्हित किया गया । संस्था द्वारा इन बच्चों को अखाड़ा साहिब गुरुद्वारा में एक कार्यक्रम के दौरान बुलाकर 80 जरूरतमंद बच्चों को एक किट के माध्यम से यह सारी सुविधाएं दी गई।
इस नेक कार्य में संस्था के आजीवन सदस्य अभिषेक सेन, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी व कार सेवा दल की कार्यकारिणी उपस्थित रही।
बच्चों व अभिभावकों के लिए लंगर की व्यवस्था भी रखी गई थी।




