Search
Close this search box.

उपायुक्तों,पुलिस अधीक्षकों को सतर्क,संवेदनशील रहते हुए स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश

हिमाचल अपडेट,मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनज़र सचिवालय में उच्च स्तरीय बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को सतर्क एवं संवेदनशील रहते हुए स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।साथ ही, मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो और तस्वीरों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा किसी भी भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए।इस समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, पुलिस महानिदेशक डॉ. अतुल वर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव के.के.पंत, ओंकार चंद शर्मा, आर.डी. नजीम और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज