Search
Close this search box.

सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय लरांकेलो में समावेशी कार्यशाला आयोजित

कुल्लू अपडेट, सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय लरांकेलो, में दिव्यांगजनों के लिए समावेशी कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें उप प्रधानाचार्य संगीता ठाकुर ने समावेशी कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों की सहायता करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने संस्था का दिव्यांगता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए धन्यवाद जताया।

कार्यशाला में साम्फ़िया के कार्यक्रम प्रबंधक बीजू ने बताया कि संस्थान एडी हाइड्रो पावर लिमिटेड, मनाली द्वारा प्रायोजित है और जिला कुल्लू में दिव्यांग बच्चों के लिए फिजियोथैरेपी, ऑक्यूपेशनल थेरेपी, स्पीच थेरेपी एवं स्पेशल एजुकेशन जैसी सेवाएँ प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन दिव्यांगता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जिले के शिक्षण संस्थानों, सार्वजनिक कार्यक्रमों और त्योहारों में विशेष अभियान चला रहा है।

इस डॉ रेखा ठाकुर निदेशक सह फिजियोथैरेपिस्ट साम्फिया ने विभिन्न प्रकार की दिव्यांगताओं और उनकी आवश्यकताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों को थेरेपी सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यशाला के दूसरे सत्र में आश बाल विकास केंद्र की धनेश्वरी ठाकुर ने प्रतिभागियों को दिव्यांगता का अनुभव कराने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियाँ कराईं। इस आयोजन का उद्देश्य दिव्यांगजनों की चुनौतियों को समझना और उनके लिए समाज में समावेशी वातावरण तैयार करना था।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के आचार्य जानवी गुलेरिया, निर्मला शर्मा,विनीत ठाकुर ,स्नेहा ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज