Search
Close this search box.

ज़िला में जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा

कुल्लू अपडेट,ज़िला में जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिये शुक्रवार को समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त आयुक्त अश्वनी कुमार ने की।
बैठक में जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता अरुण शर्मा और अधिशाषी अभियंता एवं सदस्य सचिव जल जीवन मिशन अमित ने बताया कि कुल्लू जिला में जल जीवन मिशन के तहत 152 परियोजनाओं के माध्यम से हर घर को जल की आपूर्ति की जानी है।
उन्होंने बताया इस पर 312.36 करोड़ रुपये व्यय किये जायेंगे। उन्होंने बताया इसमे 45 परियोजना तैयार हो चुकी हैं और इनपर 171.27 करोड़ रूपये व्यय हो चुके हैं I उन्होंने बताया कि शेष 107 स्कीमों का कार्य अभी प्रगति पर है और इसे जल्दी ही पूरा कर लिया जायेगा I
उन्होंने बताया कि कुल्लू जिला में 1,13,905 घर हैं और जल जीवन मिशन के तहत आनी तथा बंजार को छोड़कर सभी हर परिवार को निर्वाधित पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पेयजल योजनाओ का कार्य पूर्ण होते ही आनी व बंजार में भी निर्वाधित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जायेगी।
उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत गाँवों के लिए ग्रामवासियों की सहमति से ग्राम सभा में पास स्कीमें बनाई जाएंगी। बैठक में मनरेगा और स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन के अभिसरण पर चर्चा की गयी I जिसमें मेन सोर्स से आगे स्कीमों को पंचायतों के सपुर्द करना, पानी की आपूर्ति, स्कीमों का रखरखाव व संचालन भी पंचायतों द्वारा ही करने के बारे में चर्चा की गयी I
बैठक में ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों (VWSC) की भूमिका को मजबूत करने पर चर्चा की गई। वर्षा जल संचयन, स्रोत स्थायित्व और पाइपलाइन नेटवर्क के विस्तार हेतु आगामी योजनाओं पर विचार किया गया।
अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार ने विभाग को निर्देश दिये कि जल जीवन मिशन के तहत जिन गाँवों, स्कूलों आँगनबाड़ी केंद्रों अथवा अन्य किन्ही संस्थानों में जहां नल नहीं लगे हैं या पानी की उपलब्धता नहीं है। ऐसे संस्थानों में शीघ्र पेयजल उपलब्ध करवाया जाये।
सदस्य सचिव ने बताया कि दिल्ली से उपायुक्त कुल्लू के साथ जल जीवन मिशन के तहत वर्चुअल माध्यम से एक बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें कुल्लू जिला में जल जीवन मिशन के तहत विकास कार्यों की चर्चा की जाएगी I
बैठक में कृषि विकास अधिकारी सुमन ठाकुर, डी आर डी ए से इंद्र देव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण से डॉ. सुरेश कुमार, उच्च शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय से घनश्याम शर्मा सहित जल जीवन मिशन कमेटी के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे I

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज