कुल्लू अपडेट,केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस बार भी बोर्ड परीक्षा में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन सबसे खास बात ये रही कि 25000 से ज्यादा विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, जबकि 1.15 लाख से अधिक छात्र 90 फीसदी से ऊपर अंक लाने में कामयाब रहे हैं। वहीं कुल 88.39 प्रतिशत छात्र परीक्षा में पास हुए हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में थोड़ा बेहतर प्रदर्शन है। परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्रों की कुल संख्या 17,04,367 थी, जिनमें से 16,92,794 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 14,96,307 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। सीबीएसई के 12वीं के परिणामों में इस बार भी लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज के अनुसार लड़कियों का पास प्रतिशत 91.64 प्रतिशत रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 85.70 प्रतिशत है। इस तरह लड़कियों ने 5.94 प्रतिशत अंकों से बाजी मारी है। यह लगातार कई वर्षों से जारी ट्रैंड को बरकरार रखता है, जहां लड़कियां बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।देशभर में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार CBSE रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbse.nic.in, digilocker.gov.in और results.gov.in पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। CBSE 10वीं के नतीजे मोबाइल ऐप- Digilocker, UMANG और SMS के ज़रिए भी चेक किए जा सकते हैं






