Search
Close this search box.

15 मई से होगा बंजार मेले का आगाज़,देवता श्रृंगा ऋषि जी के सम्मान में मनाया जाता है मेला

कुल्लू अपडेट,देवता शृंगा ऋषि जी के सम्मान में मनाए जाने वाले जिला स्तरीय बंजार मेले की तैयारियां जोर-शोर से हो रही हैं।जिला स्तरीय बंजार मेला 15 से 19 मई तक मनाया जाएगा।मिनी दशहरा के नाम से प्रसिद्ध बंजार मेला कमेटी की बैठक हुई। मेला कमेटी बंजार के अध्यक्ष इंद्र देव शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में मेले के सफल आयोजन को लेकर बैठक हुई। उन्होंने कहा कि देवी-देवताओं के सम्मान में मनाए जाने वाले बंजार मेले में लोगों को देव संस्कृति के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोक संस्कृति के दर्शन होंगे। खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। कल से मेले के लिए प्लॉटों का आवंटन किया जाएगा।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज