Search
Close this search box.

वन विभाग ने देवदार के 37 स्लीपरों के साथ,7 लोग पकड़े

कुल्लू अपडेट,जिला कुल्लू पुलिस के पुलिस थाना भुंतर के तहत पुलिस और वन विभाग की टीम ने गश्त के दौरान एक गाड़ी से देवदार के 37 स्लीपर बरामद किए हैं। जिसमे छह लोगों को भी पकड़ा गया है। एक व्यक्ति रात के अंधेर का फायदा उठाकर भाग गया है। वन विभाग की टीम ने गाड़ी के साथ स्लीपर को कब्जे में लेकर पुलिस थाना भुंतर में केस दर्ज करवाया है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात को 11:45 बजे गड़सा घाटी की राउली वन बीट की टीम ने राउली कैंची के पास नाका लगाया था। इस दौरान सामने से आ रही एक जीप सहित दो गाड़ियों को जांच के लिए रोका गया। जब जीप की तलाशी ली तो इसमें देवदार के 37 स्लीपर पाए गए। दूसरी गाड़ी में कुछ लोग मौजूद थे। वन विभाग की टीम ने घेरा डालकर सभी को पकड़ लिया। इस बीच, रात के अंधेरे में एक नेपाल मूल का युवक मौके से भाग गया।

वही विभाग की टीम ने मौके से राजेश कुमार निवासी ठेला, भुंतर, विनोद निवासी नेपाल, इंद्र सिंह निवासी नेपाल, अनिल साही निवासी नेपाल, सोनू राम निवासी जेष्ठा भुंतर, मस्त राम निवासी ठेला और गोपाल सिंह निवासी नेपाल को पकड़ा है। एक व्यक्ति मौके से भाग हो गया है। उसकी पहचान कविंद्र निवासी जेष्ठा के रूप में हुई है। भुंतर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज