Search
Close this search box.

भारत पाक में सीजफायर, बेहतर रहेगा मनाली का समर सीजन,हो रही एडवांस बुकिंग : रोशन ठाकुर

कुल्लू अपडेट, मनाली के होटल एसोशिएशन के निवर्तमान उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर ने कहा कि पर्यटन नगरी मनाली में एडवांस बुकिंग रफ्तार पकड़ने लगी है। उन्होंने कहा कि देश मे हालात सामान्य होते ही रद्द हुई बुकिंग का फिर से बेहतर असर मिल रहा है। रोशन ठाकुर ने मनाली में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस बार मनाली का समर सीजन बेहतर रहेगा। उन्होंने बताया कि सर्दियों में हुई अच्छी बर्फबारी से विंटर सीजन भी राहत भरा रहा है। रोशन ठाकुर ने कहा कि बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों के लिए खुशी की बात यह है कि मनाली का रोहतांग दर्रा बर्फ से भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि दर्रा देश व दुनिया के पर्यटकों की पहली पसंद है। बीआरओ ने रोहतांग तक बर्फ हटाने का कार्य पूरा कर लिया है। उन्होंने जिला प्रशासन से आग्रह किया कि रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए जल्द बहाल किया जाए ताकि पर्यटक आसानी से बर्फ के दिदार कर सके। रोशन ठाकुर ने कहा कि भारत पाकिस्तान के युद्ध जैसे हालात के चलते स्तरीय होटलों में एडवांस बुकिंग रद्द होने लगी थी लेकिन अब हालात सामान्य होते ही फिर से एडवांस बुकिंग ने रफ्तार पकड़ ली है। उन्होंने बताया कि मनाली के होटल संचालक समर सीजन को तैयार है। होटलों में कुल्लवी नाटी सहित डीजे व लाइव म्यूजिक की विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि मनाली आने वाले पर्यटकों का स्वागत अतिथि देवो भव की तर्ज में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यटक निसंकोच मनाली आएं और यहां के खूबसूरत पर्यटन स्थलों में घूमने का आनंद लें।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज