Search
Close this search box.

गद्दी युवक और 10 भेड़-बकरियों की भी गई जान,सुबह सुबह हुआ हादसा

कुल्लू अपडेट,पर्यटन नगरी मनाली के मनाली थाना क्षेत्र के व्राण इलाके में बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 बकरियां भी मारी गईं.

सुबह नेशनल हाईवे पर एक टैक्सी ने गद्दी (भेड़पालक) को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई, यह हादसा उस वक्त हुआ जब भेड़-बकरी पालक अपने जानवरों को लेकर कन्याल की ओर जा रहे थे. कुल्लू की तरफ से मनाली की ओर आ रही गाड़ी ने पीछे से बकरियों को टक्कर मारी और आगे चल रहे महेन्द्र सिंह को भी रौंद दिया. डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है. पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है’.

मिली जानकारी के अनुसार नरोतम राम, जगत राम, हिरदू राम और महेंद्र सिंह नामक पशुपालक बीती रात पतलीकुहल में रुके थे और सुबह करीब 2 बजे मनाली की ओर रवाना हुए. जब वे बिंदु ढांक के समीप व्राण पहुंचे, तभी कुल्लू की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही टैक्सी (HP01B-5001) ने पीछे से उनकी बकरियों को टक्कर मार दी और आगे चल रहे महेंद्र सिंह को कुचल दिया.
हादसे में महेंद्र सिंह (उम्र 37 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई. इसके अलावा 10 बकरियां भी घटनास्थल पर मारी गईं, जबकि दो अन्य बकरियां घायल हो गई हैं.

डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है. पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है’.
टैक्सी चालक की पहचान ललित कुमार, जिला मंडी के रूप में हुई है.

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज