Search
Close this search box.

लाहौल स्पीति की ज्योतिका ने 10वीं कक्षा के परिणाम में प्रदेश में 7वें स्थान पर रही,भारत भारती स्कूल ढालपुर की है छात्रा

कुल्लू अपडेट,हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा परिणाम 79.08 फीसदी रहा है। बीते वर्ष परीक्षा परिणाम 74.61 फीसदी रहा था। और वहीं हिमाचल प्रदेश बोर्ड की दसवीं कक्षा के परिणाम में भारत भारती स्कूल ढालपुर की छात्रा ज्योतिका सैन ने प्रदेश में 7वां स्थान हासिल किया।ज्योतिका ने 98.57प्रतिशत अंक लेकर प्रदेश भर में अपने जिला और माता पिता व स्कूल का नाम रोशन किया है। ज्योतिका सैन मूल रुप से लाहुल के ठोलंग गांव की रहने वाली हैं। ज्योतिका ठोलंग गांव के लाल चंद और सुदर्शना की बेटी है।वहीं ज्योतिका ने बताया की उनके पिता ठेकेदार है और माता गृहणी है। ज्योतिका ने अपनी कामयाबी के लिए अपने माता पिता व स्कूल प्रबंधन का धन्यवाद किया और कहा उनके मार्गदर्शन व प्रेरणा से ये मुक़ाम हासिल किया है।वहीं ज्योतिका का कहना है की वह भविष्य भारतीय नौसेना में शामिल होकर देश सेवा करना चाहती है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज