Search
Close this search box.

बडा भुईन फोरलेन में गश्त के दौरान पुलिस को युवक पर हुआ शक ,तलाशी ली और बरामद की 259 ग्राम चरस

कुल्लू अपडेट,जिला कुल्लू पुलिस लगातार नशा माफिया के खिलाफ अभियान चला रही है जिसके तहत पुलिस थाना भून्तर की टीम द्वारा बडा भुईन फोरलेन सडक पर गश्त के दौरान सड़क किनारे वर्षाशालिका में एक संदिग्ध युवक की तलाशी के दौरान 259 ग्राम चरस बरामद की गई है । आरोपी की पहचान गुरजीत सिंह (23 वर्ष) पुत्र सतनाम सिंह निवासी मकान न0 NG 97 मोहल्ला कोट बाबा दीप सिंह, इन्डस्ट्रियल एरिया जालन्धर (पंजाब) के रूप में हुई है । व्यक्ति के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरांत बरामदा नशा की खरीद फरोख़्त का पता लगाया जा रहा है।आगामी जांच जारी है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज