कुल्लू अपडेट,जिला कुल्लू पुलिस लगातार नशा माफिया के खिलाफ अभियान चला रही है जिसके तहत 14 मई को पुलिस थाना बंजार की टीम ने गश्त के दौरान मशियार क्षेत्र में अवैध रूप से उगाए गए लगभग 43,372 अफीम के पौधों को बरामद कर नष्ट किया है । इस संदर्भ में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 18 के तहत तीन अलग-अलग मामले दर्ज़ किए गए हैं।आगामी जांच जारी है।



Author: Kullu Update
Post Views: 520



