Search
Close this search box.

पतलीकुहल पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान युवक को 08 ग्राम चिट्टा सहित पकड़ा

कुल्लू अपडेट,जिला कुल्लू पुलिस लगातार नशा माफियाओं के खिलाफ अपना अभियान चला रही है।वही आज पुलिस थाना पतलीकुहल की टीम द्वारा श्रौं आगे सड़क पतलीकुहल नग्गर पर गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक की तलाशी के दौरान 08 ग्राम चिट्टा/ हेरोइन बरामद की गई है । आरोपी की पहचान अर्चित सूद (39 वर्ष) पुत्र श्री सतीश कुमार सूद निवासी गांव शिम डाकघर डोभी तहसील व जिला कुल्लू के रूप में हुई है ।और वही उक्त व्यक्ति के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 के अंतर्गत मामला दर्ज़ कर नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरांत बरामदा नशा की खरीद फरोख़्त का पता लगाया जा रहा है । अभियोग में आगामी जांच जारी है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज