Search
Close this search box.

तुर्किये के सेब पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाक़ात

कुल्लू अपडेट,ज़िला शिमला के कोटखाई स्थित थरौंक क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट कर तुर्किए से सेब आयात पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और क्षेत्र से जुड़ी अन्य मांगों से अवगत करवाया।मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार प्रतिनिधिमंडल की जाएज़ मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी।इस दौरान, मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों को इन परियोजनाओं से संबंधित विस्तृत परियोजना रिपोर्ट शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।इस अवसर पर विधायक संजय अवस्थी, विवेक शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान और पूर्व विधायक बम्बर ठाकुर मौजूद रहे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज