Search
Close this search box.

10 जून से शुरू होंगी शिपकी ला सीमा में पर्यटन गतिविधियां, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू करेंगे शुभारंभ

कुल्लू अपडेट,शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सेना एवं बीआरओ के अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 जून, 2025 को किन्नौर ज़िला के शिपकी-ला से सीमा पर्यटन गतिविधियों का शुभारंभ किया जाएगा। इस बैठक में उन्होंने अधिकारियों के साथ विभिन्न सीमा विकास परियोजनाओं की समीक्षा की तथा इन परियोजनाओं में तेज़ी लाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर बाग़वानी मंत्री जगत सिंह नेगी, अतिरिक्त मुख्य सचिव के.के. पंत, उत्तर भारत क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल जी.डी. मिश्रा, मध्य कमान के मुख्य अभियंता जयचंद्रन, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता एन.पी. सिंह सहित सेना एवं बीआरओ के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज