कुल्लू अपडेट,जिला कुल्लू पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ अपना अभियान चला रही है। वहीं उदघोषित अपराधी सेल कुल्लू द्वारा अभियोग संख्या 358/19 दिनांक 06.12.2019 अधीन धारा 21 मादक पदार्थ अधिनियम पुलिस थाना कुल्लू में वांछित उदघोषित अपराधी रामपाल (48 वर्ष) पुत्र श्री वेद पाल निवासी गांव व डाकघर 1033, भारण, तहसील मैहम जिला रोहतक (हरियाणा) को ओल्ड आई0 टी0 आई0 समीप सी0 आई0 ए0 स्टॉफ-1 रोहतक हरियाणा, में गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल हुई है । रामपाल उपरोक्त को दिनांक 18.11.2024 को माननीय अदालत विशेष न्यायधीश-II कुल्लू द्वारा उदघोषित अपराधी घोषित किया गया था।


Author: Kullu Update
Post Views: 60



