Search
Close this search box.

सीएम ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की


हिमाचल अपडेट,सद्भावना चौक, छोटा शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार राजीव गांधी के विचारों को अपना कर जनकल्याण की योजनाओं को मजबूती से आगे बढ़ा रही है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति समर्पण और सचिवालय परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आतंकवाद विरोधी दिवस की शपथ दिलाई।
श्रद्धांजलि सभा में उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, PCC अध्यक्षप्रतिभा सिंह, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, HP पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर.एस. बाली और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज