Search
Close this search box.

जिला कुल्लू में तीन दिवसीय “वन अग्नि एवं अग्नि सुरक्षा” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

कुल्लू अपडेट,जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) कुल्लू द्वारा 22 मई से 24 मई 2025 तक बचत भवन, कुल्लू में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों को वन व घरेलू अग्निकांड, अग्नि सुरक्षा उपायों तथा प्राथमिक उपचार की जानकारी देना है।

इस प्रशिक्षण में महिला मंडल, विभिन्न पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधि, वन विभाग, होम गार्ड्स, अग्निशमन सेवाएं, पुलिस, SDRF, खंड विकास कार्यालयों के प्रतिनिधि, आपदा मित्र, DIAG सदस्य तथा विभिन्न पंचायतों से आए हुए स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, DDMA कुल्लू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। अपने संबोधन में उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों एवं महिला मंडलों को इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों में भाग लेने और स्थानीय स्तर पर लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि “अग्नि सुरक्षा केवल एक दिन की चर्चा नहीं है, बल्कि हमें इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।”

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज