Search
Close this search box.

कैंसर केयर सेंटर के लिए केंद्र सरकार से सहयोग,स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले सीएम सुक्खू

हिमाचल अपडेट,आज नई दिल्ली में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से भेंट कर हिमाचल प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था, आयुष्मान भारत, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के क्रियान्वयन एवं प्रगति तथा स्वास्थ्य अधोसंरचना के निर्माण को लेकर विस्तृत चर्चा की।
इस दौरान, मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से कैंसर केयर सेंटर के लिए केंद्र सरकार के सहयोग और प्रदेश के अस्पतालों में नवीनतम चिकित्सा तकनीकों तथा आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
साथ ही, मुख्यमंत्री ने प्रदेश की कठिन भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए विभिन्न योजनाओं के मानदंडों में ढील देने और लंबित धनराशि शीघ्र जारी करने की मांग की।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज