Search
Close this search box.

केंद्र सरकार से सीएम सुक्खू ने जल जीवन मिशन के तहत लंबित राशि को शीघ्र जारी करने का किया आग्रह

हिमाचल अपडेट,आज नई दिल्ली में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल से मुलाक़ात कर किशाऊ बाँध के वित्तपोषण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा की।
साथ ही, मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से रेणुका बाँध परियोजना में स्थानीय क्षेत्र विकास निधि और निःशुल्क बिजली घटक के मामलों पर विचार करने तथा जल जीवन मिशन के तहत लंबित राशि को शीघ्र जारी करने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जल विद्युत् परियोजनाएँ राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। परियोजनाओं के दृष्टिगत पर्यावरणीय और सामाजिक मूल्यों का ध्यान रखते हुए, हिमाचल प्रदेश को उचित मुआवज़ा दिया जाना चाहिए।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज