Search
Close this search box.

वित्त आयोग के अध्यक्ष से मुख्यमंत्री ने कहा कि GST में कमी के कारण हिमाचल प्रदेश को हुआ नुक़सान

हिमाचल अपडेट,नई दिल्ली में आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया से मुलाक़ात की।
इस दौरान राज्य सरकार के अधिकारियों ने आयोग के समक्ष प्रस्तुति दी और एक अतिरिक्त ज्ञापन सौंपा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्वतीय राज्य होने के नाते हमें विशेष चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। मैंने राज्य के लिए निधि आवंटन बढ़ाने और ग्रीन बोनस देने का आग्रह किया, ताकि पर्यावरण संरक्षण में हमारी भूमिका को सम्मान मिल सके।
साथ ही, मुख्यमंत्री ने कहा कि GST में कमी के कारण हिमाचल प्रदेश को जो नुक़सान हुआ है, उसके लिए राज्य को उचित मुआवज़ा दिया जाना चाहिए। हिमाचल प्रदेश के लिए राजस्व घाटा अनुदान को बढ़ाया जाए।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज