Search
Close this search box.

माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली देश की पहली दृष्टिहीन महिला हिमाचल प्रदेश का नाम पूरी दुनिया में किया रोशन

कुल्लू अपडेट,किन्नौर ज़िला के चांगो गांव निवासी छोंजिन अंगमो द्वारा माउंट एवरेस्ट की चोटी पर विजय पताका फहराकर हिमाचल प्रदेश का नाम पूरे देश और पूरी दुनिया में गौरवान्वित करने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छोंजिन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।महज आठ साल की उम्र में उन्होंने अपनी दृष्टि खो दी थी। हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी चोंजिन अंगमो ने अपनी कमजोरी को अपनी ताकत बनाया है उनका मानना है कि अभी तो कहानी शुरू हुई है ये सिर्फ शुरुआत है।अभी तो वह अब बाकी चोटियों को भी फतह करना चाहती हैं। चोंजिन अंगमो का जन्म भारत-तिब्बत सीमा के पास चांगो गांव में हुआ था।आंखों की रोशनी नहीं होने के बावजूद उन्होंने उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस से ग्रेजुएशन और मास्टर्स की डिग्री हासिल की. फिलहाल वह यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में दिल्ली में ग्राहक सेवा के रूप में काम कर रही हैं। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि दृष्टिबाधित छोंजिन अंगमो जी ने अपार साहस और अटूट संकल्प से दुनिया को दिखा दिया कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। उनकी यह सफलता युवाओं को अपने कर्तव्यपथ पर डटे रहने की प्रेरणा प्रदान करेगी।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज