Search
Close this search box.

रोहतांग दर्रा 24 मई से पर्यटकों के लिए खुला, प्रशासन ने जारी किए दिशा-निर्देश

कुल्लू अपडेट,प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रोहतांग दर्रा पर्यटकों और आम जनता के लिए खोल दिया गया है।
अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट अश्विनी कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 24 मई से रोहतांग दर्रे तक वाहनों की आवाजाही की अनुमति होगी।
प्रशासन द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि 23 मई 2025 को तहसीलदार मनाली, पुलिस विभाग, और बीआरओ अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण किया गया, जिसमें यह पाया गया कि रोहतांग दर्रे से आगे की सड़क अब वाहनों के लिए उपयुक्त है। उप-मंडल मजिस्ट्रेट, मनाली की अनुशंसा पर कुछ शर्तों और नियमों के साथ दर्रे को खोलने की अनुमति दी गयी है। रोहतांग दर्रा 24 मई 2025 से वाहनों के लिए खुला रहेगा।
वाहनों की संख्या सीमित रहेगी, और यह सीमा एनजीटी द्वारा तय किए गए मापदंडों के अनुसार होगी। हर सप्ताह सोमवार से शुक्रवार तक, दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। साप्ताहिक मंगलवार की छुट्टी, जो पूर्व में लागू थी, उसे 30 जून 2025 तक के लिए निरस्त कर दिया गया है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज