हिमाचल अपडेट,किन्नौर ज़िला के चांगो गांव निवासी छोंजिन अंगमो द्वारा माउंट एवरेस्ट की चोटी पर विजय पताका फहराकर हिमाचल प्रदेश का नाम पूरे देश और पूरी दुनिया में गौरवान्वित करने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छोंजिन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने कहा कि दृष्टिबाधित छोंजिन अंगमो जी ने अपार साहस और अटूट संकल्प से दुनिया को दिखा दिया कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। उनकी यह सफलता युवाओं को अपने कर्तव्यपथ पर डटे रहने की प्रेरणा प्रदान करेगी।

Author: Kullu Update
Post Views: 59



