Search
Close this search box.

मंत्री जगत नेगी ने किया बाढ़ प्रभावित जगातखाना का दौरा,स्थानीय लोगों से की मुलाकात

कुल्लू अपडेट,राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज निरमंड के बाढ़-प्रभावित क्षेत्र जगातखाना का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नुकसान का जायजा लिया और प्रभावित स्थानीय लोगों से मुलाकात की।
मंत्री ने लोगों को सरकार की ओर से हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को राहत कार्य को लेकर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह को आपदा के पश्चात लोगों को राहत प्रदान करने के लिए उचित कदम उठाने को कहा। प्रशासन की ओर से स्थानीय लोगों को हरसंभव मदद प्रदान करने की बात भी मंत्री ने कही।
उन्होंने कहा कि सरकार आगामी बरसात के मौसम के लिए मुस्तैद है और इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश सरकार की ओर से समय-समय पर संबंधित जिला और उपमंडल प्रशासनों को दिए जाते हैं। इस मौके पर उपमंडलाधिकारी निरमंड मनमोहन सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी भी उनके साथ मौजूद रहे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज