कुल्लू अपडेट,सेऊबाग मेला ग्राउंड में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में क्षेत्र के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। यह शिविर *रोटरी आई हॉस्पिटल गांधीनगर, **श्री हरिहर हॉस्पिटल कुल्लू, तथा *कार सेवा दल कुल्लू (NGO) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
करीब 140 ग्रामीणों ने इस शिविर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिसमें नेत्र जांच, नाक-कान-गला रोग, हड्डी रोग, और शिशु रोग विशेषज्ञों द्वारा मुफ्त परामर्श व जांच की गई।
शिविर में उपलब्ध सेवाएं:
- निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं ब्लड शुगर टेस्ट
- निःशुल्क दवाइयों एवं आई ड्रॉप का वितरण
ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की शिविर में 80-85 साल के बुजुर्गों ने भाग लिया जो कि कुल्लू आने में असमर्थ थे | ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह के शिविर दूरदराज़ के लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं।
कार सेवा दल की ओर से आयोजित इस शिविर में संस्था की ओर से लोगो को निःशुल्क दवाएं भी बांटी गई |
सेवा ही धर्म है के संकल्प को साकार करते हुए आयोजकों ने शिविर को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी ऐसे शिविरों का आयोजन होता रहेगा ताकि अधिक से अधिक लोग लाभांवित हो सके l

Author: Kullu Update
Post Views: 781



