कुल्लू अपडेट,बीते महीने में मध्यरात्रि को मणिकर्ण क्षेत्र के गांव रशोल में एक ब्लाइंड हत्या का मामला दर्ज हुआ था। इस संदर्भ में दिनांक 08.01.2025 को पुलिस थाना मणिकर्ण में अभियोग संख्या 04/25 अंतर्गत धारा 103, 109, 331(4), 311, 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया था।
उपरोक्त अभियोग में एक आरोपी को दिनांक 16.01.2025 को गिरिफ्तार किया गया था तथा हत्या में संलिप्त एक अन्य आरोपी रिंकू (उम्र 31 वर्ष) पुत्र श्री मदन लाल, निवासी नौलथा, तहसील इसराना, जिला पानीपत (हरियाणा) की लगातार तलाश जारी थी जिसे दिनांक 25.05.2025 को कागदाना, जिला सिरसा (हरियाणा) से गिरफ्तार करने में स्थानीय पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। आरोपी को आज दिनांक 26.05.2025 को माननीय अदालत कुल्लू में पेश किया गया, जहां से उसे दिनांक 02.06.2025 तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। हर पहलू पर अन्वेषण जारी है।





