Search
Close this search box.

आटा मिलर्स के लिए फोर्टीफिकेशन पर रिफ्रेशर प्रशिक्षण आयोजित

कुल्लू अपडेट,जिला नियंत्रक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले कार्यालय द्वारा सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी से निपटने हेतु एक जिला स्तरीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण के.एच.पी.टी-जीएआईएन के सहयोग से कुल्लू जिला के आटा मिलर्स के लिए मनाली रोलर फ्लोर मिल, बजौरा में आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य आटे के फोर्टीफिकेशन (मजबूतीकरण) की प्रक्रिया को बेहतर बनाना, मानकों के अनुसार उत्पादन सुनिश्चित करना और गुणवत्ता निगरानी प्रणाली को सुदृढ़ करना था।

कार्यक्रम में खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी नवीन कुमार तथा निरीक्षक अनिल कुमार उपस्थित रहे। तकनीकी प्रशिक्षण का संचालन विनोद कपूर ने किया, जिसमें मिहिका वाखलू, प्रिया भट्टाचार्य और गौरव कुमार ने भी सहयोग प्रदान किया।
प्रशिक्षण में जिले की 6 आटा मिलों से कुल 15 प्रतिभागियों ने सक्रिय भागीदारी की। उन्हें यह बताया गया कि गेहूं के आटे का फोर्टीफिकेशन आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन बी12 की कमी को दूर करने में अहम भूमिका निभाता है, जो जनस्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज