हिमाचल अपडेट,हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से आजप्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल,पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों, सांसद और विधायकों के साथ राजभवन में मुलाकात की।इस दौरान महामहिम राज्यपाल को स्व. विमल नेगी की संदिग्ध मौत मामले में प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा CBI से जांच कराने के आदेश से उत्पन्न स्थिति के संबन्ध में ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन के माध्यम से भाजपा ने आग्रह किया कि स्व. विमल नेगी की मृत्यु से संबंधित सबूतों से न तो छेडछाड़ हो और न ही उन्हें नष्ट किया जाए। इसके साथ ही हाईकोर्ट में पुलिस महानिदेशक एवं अन्य रिपोर्ट में सबूतों से छेड़छाड़ के साक्ष्य हैं, संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
SP शिमला द्वारा उच्च अधिकारियों पर लगाए गए आरोपों की जांच भी CBI से करवाई जाए। साथ ही अफसरशाही में अनुशासन लाने की दृष्टि से SP शिमला को बर्खास्त किया जाए।CBI की जांच का दायरा बढ़ा कर हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन में व्याप्त भ्रष्टाचार की भी जांच करवाई जाए या इसकी जांच ED से करवाई जाए।





