कुल्लू अपडेट,मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत कुल्लू ज़िला में बंजार विधानसभा क्षेत्र के शरची गांव में पूर्व सैनिक सूबेदार अनूप राम के घर रात्रि ठहराव किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि शरची के लोगों के बीच आकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। सरकार के गठन के बाद से मेरा प्रयास रहा है कि मैं स्वयं दुर्गम क्षेत्रों में जाकर लोगों की समस्याओं को समझकर उनका समाधान कर सकूँ।इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएँ सुनीं और अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए कि समाधान समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने गाँव के लोगों की माँगों को पूरा करने के लिए हिमाचल सरकार बजट में उचित प्रावधान करेगी। इसके अंतर्गत लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को नगलाड़ी-शरची मार्ग को चौड़ा करने एवं इसके सुधारीकरण के निर्देश दिए गए हैं।इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने शरची ग्राम पंचायत के पाँच महिला मंडलों को एक-एक लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा भी की। इस अवसर पर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, भुवनेश्वर गौड़, ग्राम पंचायत शरची की प्रधान रामेेश्वरी ठाकुर, एपीएमसी अध्यक्ष राम सिंह, मिल्कफैड के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री खिमी राम शर्मा, एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष विशाल चंबियाल, सचिव आशीष सिंघमार, निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग डॉ. पंकज ललित, उपायुक्त तोरुल एस. रवीश, निदेशक सूचना एवं जन संपर्क विभाग राजीव कुमार, ज़िला परिषद् कुल्लू के अध्यक्ष पंकज परमार, कांग्रेस नेता शेष राम आज़ाद एवं विद्या नेगी, कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।










