Search
Close this search box.

श्री चामुंडा जी से वृंदावन धाम जा रही (HRTC) बस पर तीन बाइक सवारों ने पंजाब में किया हमला

कुल्लू अपडेट,हिमाचल पथ परिवहन निगम ने हाल ही में एक नई बस सेवा ‘हिमधारा’ शुरुआत की है। यह बस श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम से उत्तर प्रदेश के वृंदावन धाम तक चलती है। बुधवार को ही इस बस सेवा का शुभारंभ किया गया था।जब हिमाचल पथ परिवहन निगम बस पंजाब के रोपड़ से गुजर रही थी तभी तीन बाइक सवारों ने चलती बस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने बस पर पत्थर फेंके जिससे उसका सामने वाला शीशा टूट गया। गनीमत रही कि इस हमले में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। नगरोटा बगवां के आरएम राजेंद्र ने इस घटना की पुष्टि की है।जानकारी के अनुसार बस में पहले दिन कांगड़ा से कुल 10 श्रद्धालु वृंदावन के लिए रवाना हुए थे। पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में पूजा-अर्चना के बाद नगरोटा बगवां से इस बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। यह बस दोपहर 3:20 बजे चामुंडा से चली, नगरोटा बस अड्डे से शाम 3:50 बजे और कांगड़ा बस अड्डे पर 4:40 बजे पहुंची। इसके बाद चंडीगढ़ होते हुए बस वृंदावन के लिए रवाना हुई, लेकिन पंजाब के नंगल में उस पर हमला हो गया।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज