Search
Close this search box.

इसरो ने स्पेस एजुकेशन ट्रेनिंग और नॉलेज अपग्रेडेशन प्रोग्राम (SETU 2025) के लिए आवेदन आमंत्रित

जॉब अपडेट,इसरो ने स्पेस एजुकेशन ट्रेनिंग और नॉलेज अपग्रेडेशन प्रोग्राम (SETU 2025) के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया कि इस साल का विषय स्पेस टेक्नोलॉजी और एप्लिकेशन होगा।

जानिए कौन कर सकता है आवेदन?
यह पांच दिवसीय कोर्स कक्षा 9वीं से 12वीं तक के स्कूल शिक्षकों के लिए है। यह कोर्स सभी बोर्डों के शिक्षकों के लिए मुफ्त होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 जून है और यह ऑनलाइन कोर्स 9 जून से 13 जून 2025 तक आयोजित किया जाएगा।
कोर्स में सिखाया जायेगा ये
वेबसाइट में दी गयी जानकारी के अनुसार कोर्स से शिक्षकों को स्पेस टेक्नोलॉजी और भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के बारे में जानने का मौका मिलेगा। इसमें स्पेसक्राफ्ट सिस्टम्स, सैटेलाइट कम्युनिकेशन और नेविगेशन टेक्नोलॉजी, सैटेलाइट मीटियोरोलॉजी और मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन जैसे विषयों का भी विवरण दिया जाएगा।

IIRS के ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म पर मिलेगा कोर्स
इसरो के कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम ऑफिस (CBPO) ने इस ऑनलाइन कोर्स के लिए भारतीय रिमोट सेंसिंग संस्थान (IIRS) के साथ सहयोग किया है। यह कोर्स आईआईआरएस के ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज