Search
Close this search box.

हिमाचल कांग्रेस ने जय हिंद सभा से किया सेना के पराक्रम और बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की

कुल्लू अपडेट,आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला के पीटरहॉफ में आयोजित ‘जय हिंद सभा’ में सन् 1962, 1965, 1971, कारगिल तथा ऑपरेशन सिंदूर के प्रतिभागी हिमाचल प्रदेश के वीर सैनिकों को सम्मानित किया तथा अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गॉंधी ने अपने साहसी और दूरदर्शी नेतृत्व से भारतीय सेना में अद्वितीय जोश व ऊर्जा का संचार किया, जिसके परिणामस्वरूप भारत ने पाकिस्तान को विभाजित कर शिमला समझौते पर हस्ताक्षर करने को बाध्य किया।
उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद कांग्रेस नेता राहुल गॉंधी आतंकवाद के ख़िलाफ़ केंद्र को बिना शर्त समर्थन देने के लिए सबसे पहले आगे आए। हिमाचल के लोग और सरकार सदैव सशस्त्र बलों के साथ खड़े हैं।
इस सभा में राज्यसभा सांसद अजय माकन, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, PCC अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, प्रदेश कांग्रेस सह-प्रभारी विदित चौधरी तथा चेतन चौहान, मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायकगण एवं प्रदेश भर से आए गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज