Search
Close this search box.

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक,जानें बड़े फैसले

कुल्लू अपडेट,मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। मंत्रिमंडल की बैठक में गृहरक्षकों के 700 नए पद सृजित कर भरने की मंजूर दी गई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शिमला में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। इन फैसलों में गृह रक्षा स्वयंसेवकों की भर्ती से लेकर मेडिकल कॉलेजों की सेवा नीति में बदलाव, पंचायत सचिवों को नियमित करने और पर्यावरणीय योजनाओं की शुरूआत जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। कैबिनेट ने गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में 700 गृह रक्षा स्वयंसेवकों की भर्ती को स्वीकृति दी। इससे राज्य में आपातकालीन सेवाओं को मजबूती मिलेगी और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।203 पंचायत सचिवों को नियमित करने की मंजूरी मंत्रिमंडल ने 31 मार्च, 2025 तक 2 साल की अनुबंध सेवाएं पूरी कर चुके जिला परिषद कैडर के 203 पंचायत सचिवों की सेवाओं को नियमित करने का निर्णय लिया।पीजी/एसएस डॉक्टरों की सेवा नीति में संशोधनइंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला और डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में सीनियर रैजीडैंसी के लिए एक वर्ष की अनिवार्य फील्ड पोस्टिंग की शर्त को हटा दिया गया है। यह संशोधन अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटीज, चमियाना की नीति के अनुरूप किया गया है, जिससे चयन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुगठित बनाया जा सके।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज