Search
Close this search box.

31 दिसंबर 2024 को बैंकों में कुल जमा राशि 10778.83 करोड़ एवं कुल ऋण 4836.20 करोड़ रुपए

कुल्लू अपडेट,तिमाही की कुल्लू जिला स्तरीय सलाहकार एवं समीक्षा समिति की बैठक हुई।बैठक अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार की अध्यक्षता एवं राजेंदर कुमार चौधरी उप-मंडल प्रमुख, पंजाब नेशनल बैंक, मंडल कार्यालय मंडी, की सह अध्यक्षता में जिला बचत भवन कुल्लू के सभा कक्ष में आयोजित की गई। एडीएम ने वित्तीय वर्ष के 2024-25 के तीसरी तिमाही के दौरान लक्ष्य हासिल करने पर बैंकों को बधाई दी एवं भविष्य में बैंकों से गुणवत्ता के आधार पर अधिक से अधिक ऋण प्रदान करने का आह्वान किया। साथ ही साथ उन्होंने ने सभी बैंकों को ऋण जमा अनुपात में उत्तरोत्तर वृद्धि करने का निर्देश दिया। उन्होंने बैंकों में बढ़ते अनर्जक आस्तियों पर चिंता व्यक्त की तथा वसूली में प्रशासन द्वारा सहयोग की बात की गयी।राजिंदर कुमार चौधरी उप- मंडल प्रमुख, पंजाब नेशनल बैंक, मंडल कार्यालय मंडी ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए सभा को सम्बोधित किया एवं सभी बैंकों एवं विभागों के पदाधिकारियों को आपसी सामंजस्य के साथ कार्य करते हुए एससीपी के दिसंबर तिमाही 2024 के लक्ष्य को प्राप्त करने पर बधाई दी। उन्होंने बताया कि जिले की 31 दिसंबर 2024 को बैंकों में कुल जमा राशि 10778.83 करोड़ एवं कुल ऋण 4836.20 करोड़ रुपए है।
जिले की ऋण जमा अनुपात 45.35% है। अग्रणी जिला प्रबंधक, राजेंदर कुमार ने वित्त वर्ष 2024-25 के चौथे तिमाही 31 मार्च 2025 के प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में चौथे तिमाही 1 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक जिले में कुल 3001.50 करोड़ रुपए के ऋण वितरित किए गए हैं जो वार्षिक लक्ष्य 2642.16 करोड़ रुपये का 113.60 % है। जिसमे कृषि क्षेत्र में 1235.52 करोड़, (94.72%) उद्योग एवं व्यवसाय क्षेत्र मे 849.62 करोड़, (1091.68%), आवास ऋण 44.44 करोड़ (63.42%) शिक्षा ऋण 2.48 करोड़ (44.12%) अन्य प्राथमिकता क्षेत्र में Rs. 12.64 करोड़ (58 .81%) तथा गैर प्राथमिकता क्षेत्र में 856.80 करोड़ (183.86%) के ऋण वितरित किए गए।
जिला मे बैंकों द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजना में अब तक प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत कुल 58472 और प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा के अंतर्गत 181268 और अटल पेंशन योजना के अंतर्गत 32532 खाताधारकों को पंजीकृत किया गया।
बैठक में आरबीआई शिमला से एलडीओ, आशीष कुमार, सरकारी विभागों के प्रमुख, सभी बैंकों के डीसीओ एवं अन्य सम्बंधित संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज