कुल्लू अपडेट,भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीन दिव्यांगों हेतु नेशनल कॅरियर सर्विस सेंटर ऊना, द्वारा स्थानीय प्रशासन के सहयोग से दिव्यांगजनों के लिए व्यवसायिक पंजीकरण, मुल्यांकन, परामर्श एवं मार्गदर्शन शिविर का आयोजन 5 जून को किया जा रहा है। यह शिविर कांफ्रेस हॉल डी.आर.डी.ए., मिनी सचिवालय कुल्लु में लगाया जाएगा।
केंद्र के सहायक निदेशक रजंन चंकाकटी ने बताया कि इस शिविर में दिव्यांगजनों को व्यवसायिक प्रशिक्षण व रोजगार के बारे में जानकारी दी जाएगी। जिस दिव्यांगजन की आयु 15 वर्ष से 45 वर्ष के बीच में होगी व दिव्यांगता प्रतिशतता 40% या इससे अधिक होगी वे इस शिविर में भाग ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि दिव्यांगजनों को पत्र द्वारा सूचित कर दिया गया है। किसी दिव्यांगजन को पत्र नहीं मिलता या पत्र द्वारा सूचित नहीं किया गया है और उपरोक्त योग्यता रखते हो वे भी इस शिविर में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इस नम्बर 8219751802 पर सम्पर्क किया जा सकता है।





