Search
Close this search box.

राज्य स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल पर टेबल टॉप एक्सरसाइज

कुल्लू अपडेट,राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन के सौजन्य से हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन द्वारा 6 जून को आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल की तैयारियों को लेकर वर्चुअल टेबल टॉप एक्सरसाइज का आयोजन किया गया।
भूकंप पर आधारित 9वीं राज्य स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल की तैयारी को लेकर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने वर्चुअल माध्यम से समीक्षा की तथा जिला प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये।
अतिरिक्त उपायुक्त, अश्वनी कुमार सहित ज़िला के सभी विभागों के अधिकारी, आईटीबीपी, एसएसबी, ग्रिफ, पुलिस, होमगार्ड के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। टेबल टॉक एक्सरसाइज का उद्देश्य आपदा की स्थिति में इंफ्रास्ट्रक्चर, विभागीय समन्वय, उपलब्ध संसाधनों और तत्काल प्रतिक्रिया तंत्र की समीक्षा करना रहा।
एडीसी अश्वनी कुमार ने कहा, “आपदा की घड़ी में एक सेकंड भी कीमती होता है। तैयारी जितनी मजबूत होगी, जान-माल की हानि उतनी ही कम होगी।” उन्होंने सभी विभागों को अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने और संयुक्त अभ्यास के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज