Search
Close this search box.

लाहौल- स्पीति में गायन, वादन, नृत्य, लोक नाटक और अन्य लोक विधाओं के कलाकारों का पंजीकरण

हिमाचल अपडेट, भाषा एवं संस्कृति विभाग जिला लाहौल – स्पीति हिमाचल प्रदेश द्वारा जिला लाहौल – स्पीति के गायन, वादन, नृत्य, लोक नाटक और अन्य लोक विधाओं के कलाकारों का पंजीकरण व वर्गीकरण के तहत लाहौल स्पीति के मुख्यालय केलांग में कलाकारों की प्रतिभा का आंकलन किया जाएगाI
जिला भाषा अधिकारी कुल्लू एवं लाहौल – स्पीति प्रोमिला गुलेरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि
यह चयन प्रक्रिया अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य, जिला स्तरीय मेलों, उत्सवों में कलाकारों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से की जा रही है।
चयन प्रक्रिया में प्रदर्शन के आधार पर कलाकारों को श्रेणीबद्ध किया जाएगा। उच्च श्रेणी में वे कलाकार शामिल होंगे जिन्होंने राज्य स्तरीय मेलों में प्राइम टाइम में सात बार, राष्ट्रीय स्तर पर पांच बार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीन बार प्रस्तुति दी हो। ऐसे कलाकार जो प्रमुख टीवी लाइव शो जैसे इंडियन आइडल और सारेगामापा विजेता या उपविजेता रहे हो वे भी उच्च श्रेणी में शामिल किए जाएंगे।
द्वितीय श्रेणी में वे कलाकार होंगे जो हिमाचल यूथ फेस्टिवल में विजेता या उपविजेता रहे हो।
इस चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 30 जून 2025 तक रहेगी। अपने आवेदन पत्र dlokullu52@gmail.com पर मेल कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया में निर्णायक मंडल द्वारा कलाकारों की प्रतिभा का आंकलन किया जाएगा ।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज